फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्र की पिटाई पर भाषा विवि में बवाल

Sun, 17 Mar 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में बीटेक के छात्र की पिटाई के बाद बवाल शुरू हुआ तो शनिवार शाम छात्रावास को छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर शाम नमाज के बाद छात्र अचानक धरना-प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने दोपहर में बीटेक छात्र की पिटाई करने के आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए विवि से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद छात्रावास में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रॉक्टर नीरज शुक्ल, डीसीपी और एसीपी अलीगंज भी विवि पहुंच गए। आरोप है कि बीटेक तीसरे वर्ष के छात्र कायम ने क्लास में पंखा चलने पर ठंड लगने की बात कहकर बंद कर दिया था। इस पर सुमित नामक छात्र से उसकी कहासुनी हो गई। क्लास से बाहर आने पर कैंटीन में सुमित के पक्ष के लोगों ने कायम को पीट दिया। सिर में चोट आने पर कायम को हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद शाम को विवि में दोनों गुटों की ओर से नारेबाजी होने लगी। मामला तूल न पकड़े इसलिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें