फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवरात्र में 4561 नए वाहनों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवरात्र के दौरान आरटीओ में 4561 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ है। आरटीओ कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए 15 से 23 अक्तूबर के बीच वाहनों के रजिस्ट्रेशन का ब्यौरा गत वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले साल 26 सितंबर से 02 अक्तूबर के बीच नवरात्र के नौ दिनों में साढ़े तीन हजार के करीब सभी मॉडलों में वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस बार पिछला रिकाॅर्ड तोड़ते हुए चार हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हुए है। इनमें सवा करोड़ रुपये की सबसे महंगी एक कार भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्र में बाइक 2931, कार 1350, ट्रैक्टर 40, स्कूटर व मोपेड 20, ई-रिक्शा 170 व अन्य भारी वाहन 50 पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें