फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : सत्यापन कार्य पूरा, आज निकलेगी लॉटरी

Thu, 16 May 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के तहत तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 328 आवेदन पत्र आए हैं, जिनका सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बृहस्पतिवार को लॉटरी निकलेगी, जिसमें चयनित बच्चों का आवंटित विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन


निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए चार चरण तय किए गए। पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है।
जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 15 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन हुए, जिसमें 328 आवेदन आए। सत्यापन कार्य 9 से 15 मई तक चला, जिसमें 11 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। अब 317 आवेदनों को 16 मई को होने वाली लॉटरी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


चौथे चरण की प्रक्रिया एक जून से होगी शुरू
आरटीई के अंतर्गत चौथे चरण की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। इसमें 1 से 20 जून तक आवेदन मांगे जाएंगे। सत्यापन कार्य 21 से 27 जून तक चलेगा और लॉटरी 28 जून को निकलेगी। जिला समन्वयक ने बताया कि पहले चरण में 1178 और दूसरे चरण में 562 बच्चों का चयन हुआ था, जिनका आवंटित स्कूलों में दाखिला कराने का आदेश भी जारी हो चुका है। ज्यादातर बच्चे आवंटित स्कूलों में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे चरण की लॉटरी होने के बाद जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके दाखिले का आदेश भी जल्द जारी कर आवंटित विद्यालयों में प्रवेश दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें