लखनऊ। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों की फीस पूर्तिपूर्ति और कॉपी किताब का पैसा अगले माह से मिलना शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों से बच्चों और अभिभावकों का ब्योरा व खाता संख्या मांगी गई है। बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि पैसा अभिभावकों के खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार आईएफएससी कोड में ओ की जगह जीरो हो गया था। ऐसे में कई अभिभावकों का पैसा रुक गया था। इस बार स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरा ब्योरा जांच परख कर ही भेजा जाए।