फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर 4.70 लाख रुपये की चोरी

Thu, 27 Aug 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर के पास पाल कॉलोनी में मंगलवार देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये चुरा लिए। सब्जी विक्रेता गुड्डी गुप्ता के अनुसार, वह अपने बेटों और देवर के साथ पाल कॉलोनी में सर्वेश के मकान में किराये पर रहती हैं। मंगलवार को वह मकान बंद कर बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे दुकान पर गई थीं। रात करीब 10 बजे बेटे शिवा गुप्ता के साथ घर लौटने पर ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में बैग से सोने की चेन, लॉकेट, पायल समेत जेवरात और नकदी गायब मिली। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार सुबह तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें