फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्टेडियम की हालत सुधारने को खर्च होंगे 22 लाख रुपये

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए रोजाना अभ्यास करने वाले लगभग 500 खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अभ्यास में किसी तरह की असुविधा न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाने और दिक्कतों को दूर करने के लिए 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैडमिंटन कोर्ट, वाॅलीबाॅल कोर्ट, क्रिकेट पिच, हॉकी ग्राउंड की हालत सुधारी जाएगी। इसी महीने के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बने बैडमिंटन कोर्ट को दुरुस्त करने पर सबसे ज्यादा करीब आठ लाख रुपये खर्च होंगे। वाॅलीबाॅल कोर्ट पर लगभग साढ़े सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वाॅलीबाॅल कोर्ट में नई जालियां लगेंगी। साथ ही 16 लाइटें भी लगवाई जाएंगी, ताकि दिन के साथ ही रात में भी मैच कराए जा सकें।

क्रिकेट पिच को कवर्ड करने के लिए तीन लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें पिच के तीन हिस्सों पर जालियां लगेंगी। अभ्यास के दौरान गेंद लगने से खिलाड़ियोें को चोट नहीं लगेगी। हॉकी ग्राउंड और दर्शक दीर्घा को सुधारने में लगभग दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूरे परिसर में रंग-रोगन भी होगा। स्टेडियम में एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी समेत सभी खेलों के अभ्यास की सुविधा है।
विज्ञापन


स्टेडियम परिसर को संवारने का काम चल रहा है। बैडमिंटन कोर्ट, वाॅलीबाॅल कोर्ट, हॉकी ग्राउंड, क्रिकेट पिच को सुधारने के साथ ही कई तरह के काम होने हैं, जिसके लिए अलग-अलग बजट मिला है। लगभग 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

-सर्वेंद्र सिंह चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें