फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Law University : हॉस्टल में बाहर से खाना मंगाया तो 100 और हीटर जलाने पर 1000 रुपये जुर्माना, छात्र हैरान

Wed, 04 Jan 2023 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विवि के यूजी छात्रावास के प्रोवोस्ट हाल ही में बदले गए हैं। कामकाज संभालने के साथ ही उन्होंने छात्रावास के नियमों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाई है। हॉस्टलों का निरीक्षण कर सख्ती के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी बाहर से खाना मंगाते हैं तो हर बार उन पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अजब फरमान जारी किया है। इसके तहत अगर वे बाहर से खाना मंगवाते हैं तो हर बार 100 रुपये जुर्माना लगेगा। आदेश को लेकर यूजी छात्रावास के बाहर नोटिस भी लगाया गया है। इसे लेकर छात्रों में नाराजगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवि के यूजी छात्रावास के प्रोवोस्ट हाल ही में बदले गए हैं। कामकाज संभालने के साथ ही उन्होंने छात्रावास के नियमों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवाई है। हॉस्टलों का निरीक्षण कर सख्ती के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी बाहर से खाना मंगाते हैं तो हर बार उन पर 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

इसी तरह हॉस्टल में एसी व हीटर के इस्तेमाल पर भी 1000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर निलंबन की कार्रवाई होगी। छात्रों ने इसे तानाशाही करार दिया है। उनका कहना है कि विवि प्रशासन को इस कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उधर, विश्वविद्यालय प्रवक्ता डॉ. अपर्णा सिंह ने कहा कि ये आदेश पहले के ही हैं, कोई नया नियम नहीं लागू किया गया है। इन आदेश में भी लचीलापन है। काफी छात्र बाहर से खाना मंगवाते हैं और उन पर जुर्माना नहीं लगाया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि छात्र हॉस्टल का खाना खाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें