फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबू जगजीवन राम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार सोम को उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर में आरपीएफ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक सोनाली मिश्र ने उन्हें मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया। सोम को गणतंत्र दिवस पर इस पदक के लिए चुना गया था। वर्ष 1997 में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) में नियुक्त सोम ने करीब 28 वर्षों के सेवाकाल में विभिन्न बटालियनों में कार्य किया। उन्होंने रेलवे संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा के साथ उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में अहम योगदान दिया। उन्होंने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर भी सेवाएं दीं। उन्हें 17 नकद पुरस्कार, दो प्रशंसापत्र और एक प्रशस्ति मिल चुकी है। जी-20 शिखर सम्मेलन-2023 में डीजी रिकमेंडेशन प्रमाणपत्र व दिल्ली पुलिस आयुक्त से सर्टिफिकेट ऑफ दिल्ली पुलिस भी मिल चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें