एलयू में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरपी सिंह
वर्ष 2008-09 में छूटे बीए के पेपर के लिए बैक पेपर देने की बात करने
पहुंचे।
उन्होंने लूटा महामंत्री के सामने अपनी बात रखी, जिस पर उन्हें
आश्वासन मिला कि कुलपति और परीक्षा विभाग के सामने मामला रखा जाएगा।
सिंह
ने लूटा महामंत्री डॉ. नीरज जैन से मुलाकात कर बताया कि वे वर्ष 2008-09
विवि के स्टूडेंट थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में व्यस्तता के कारण वे
बीए द्वितीय व तृतीय साल में राजनीति शास्त्र का पेपर नहीं दे पाए थे।
अब
पांच साल बाद वह बैक पेपर देकर बीए पास करना चाहते हैं। इस पर डॉ. जैन ने
मामला कुलपति डॉ. एसबी निमसे व परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके शर्मा के सामने
रखने की बात कही।