फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : रोहतास बिल्डर की एक अरब छह करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होगी कुर्क, नहीं दे सका कोई साक्ष्य

Tue, 21 Nov 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

रोहतास बिल्डर्स की एक अरब छह करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस पर प्राथमिक आदेश एक साल पहले जारी किया गया था और उसे साक्ष्य देने के लिए एक साल का समय दिया गया था पर साक्ष्य न मिलने से अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त ने सोमवार को गैंगस्टर व रोहतास प्रोजेक्ट प्रा.लि. के डायरेक्टर परेश रस्तोगी की करीब एक अरब की संपत्ति कुर्क करने का फरमान जारी किया है। परेश रस्तोगी, उसके परिजनों व करीबियों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हजरतगंज के लाला लाजपत राय मार्ग के रहने वाले परेश रस्तोगी की संपत्ति कुर्क करने का प्राथमिक आदेश पिछले साल हुआ था। उसे संपत्तियों को लेकर साक्ष्य देने का मौका दिया गया था। मगर परेश रस्तोगी व उसकी कंपनी के लोग पर्याप्त साक्ष्य नहीं दे पाए थे। जिसके चलते सोमवार को पुलिस आयुक्त ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें -  राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थापित की जा रही टेंट सिटी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: दीपोत्सव के बाद अब देव दीपावाली पर बनेगा रिकॉर्ड, वाराणसी के गंगा घाटों पर जलेंगे 11 लाख दीप
विज्ञापन


परेश ने अपराध, छल-कपट और बेईमानी से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया। कई लोगों से मकान बनाकर देने के नाम पर ठगी की। इन आपराधिक मामलों को लेकर परेश और उसके करीबियों के खिलाफ कई थानों में 81 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी संपत्ति की जांच कराई। इसमें एक अरब छह करोड़ 23 लाख 13 हजार 675 रुपये की संपत्ति अपराध से अर्जित पाई गई।

अपराध से अर्जित 20 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश हुआ है। ये संपत्तियां परेश रस्तोगी, उसके दादा इंद्रप्रस्थ, पिता लक्ष्मीचंद्र, मां सुधा, पत्नी नीति, भाई व अन्य रिश्तेदारों के नाम हैं। पुलिस के मुताबिक कुर्क की जाने वाली संपत्तियों में भवन, वाहन व बैंक बैलेंस आदि शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें