फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोबोट के माध्यम से बदला गया कूल्हा

विज्ञापन
निजी अस्पताल में रोबोट माध्यम से बदला गया कूल्हा
विज्ञापन
अयोध्या रोड स्थित निजी अस्पताल में रोबोट के माध्यम से कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। यह सर्जरी मेको रोबोटिक आर्म असिस्टेड के माध्यम से हुई।
विज्ञापन

अस्पताल के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि मेको तकनीक की मदद से बेहद सटीक तरीके से सर्जरी हो पाती है। जिससे मरीजों को कम दर्द होता है और वो जल्दी ठीक होते हैं। इस तकनीक में मरीज की हड्डी की बनावट के अनुसार एक थ्री-डी मॉडल तैयार किया जाता है। इससे डॉक्टर पहले से पूरी योजना बना सकते हैं। सर्जरी के दौरान डाॅक्टर को हर क्षण फीडबैक मिलता रहता है। इससे आसपास की हड्डियों या सॉफ्ट टिशू को अनावश्यक नुकसान नहीं हो पाता है। इसमें रॉबोटिक कटिंग गाइड्स का इस्तेमाल होता है, जिससे हड्डी की कटाई बहुत ही सटीक तरीके से होती है। इससे सर्जरी सुरक्षित, कम दर्द वाली और तेज़ रिकवरी वाली होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें