लखनऊ। रायबरेली से सोमवार को 57 सवारियां लेकर लखनऊ आ रही आलमबाग डिपो की बस का इंजन गर्म हो गया। इससे बस के पहिये थम गए। घटना सुबह करीब पाैने दस बजे की है। बस पीजीआई के पास पहुंची थी। बस के खराब होने की जानकारी मिलते ही सवारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिचालक सुनील कुमार ने बताया कि यात्रियों को समझाकर पीछे से आ रही दो बसों में बैठाकर आलमबाग पहुंचाया गया। सवारियों के जाने के बाद चालक रामकिशोर बाल्टी में पानी भरकर लेकर आए और इंजन को ठंडा किया। बड़ी मशक्कत से बस डिपो तक लाई गई।