लखनऊ। भवानीगंज वार्ड में बिजली विभाग ने बारिश के दौरान सड़क काट दी। पार्षद रीता राय ने इसका विरोध किया है। पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद संतोष राय ने नगर निगम में शिकायत तो पता चला कि रोड कटिंग की अनुमति भी नहीं दी गई है। संतोष राय ने बताया कि बाजारखाला चौराहे के पास बिजली विभाग ने सड़क खोद दी है। इससे बारिश में समस्या होगी और सड़क भी धंसेगी। ठेकेदार और जेई ने पहले कहा कि नगर निगम से अनुमति ली है। बाद में कहा कि पीडब्ल्यूडी से अनुमति ली है, पर किसी की मंजूरी नहीं दिखाई। ऐसे में अवैध रूप से कटिंग कराई जा रही है।