लखनऊ। गोमतीनगर में रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद पथ तक जाने वाली जर्जर सड़क बनाने का काम शनिवार को शुरू हो गया। शनिवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इसका शिलान्यास किया। निर्माण पर 1.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे और काम लोक निर्माण विभाग कराएगा।विधायक ने बताया कि यह डिवाइडर रोड पंजाब नेशनल बैंक मोड़ से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन होते हुए शहीद पथ तक करीब 1.64 किमी लंबी है। गोमतीनगर क्षेत्र की यह प्रमुख रोड है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं।