प्रगतिशील व्यापार मंडल उप्र की ओर से बृहस्पतिवार को आलमबाग अवध हॉस्पिटल
चौराहे पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर
मुख्य अतिथि एसपी यातायात ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी व एसपी सिटी पूर्वी ने
वाहन चालकों को वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी व दृढ़ता से उनका
पालन करने की हिदायत दी।
उन्होंने जिन वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट व
सभी कागजातों के साथ पाया, उनको गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया।