आप अगर अपने बच्चे को स्कूल लेने व भेजने जाते हैं, तो वाहन को पार्क करने में सतर्कता बरतें।
क्योंकि अगर कार व बाइक का तीन बार गलत पार्किंग में चालान हो गया, तो आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
राजधानी में पटरी से उतरे ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद में यह निर्देश यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने जारी किया है।
राजधानी में सबसे ज्यादा जाम की समस्या स्कूलों के आसपास हो रही है। आमतौर पर स्कूलों के आसपास वाली सड़कों पर अभिभावक अपने वाहन पार्क कर देते हैं।
लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस की नजर हजरतगंज व आसपास के स्कूलों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
यही नहीं स्कूलों के सामने वाहनों को बेतरतीब खड़े किए जाने के लिए स्कूल प्रबंधन को भी निगरानी करनी होगी।
बृहस्पतिवार को एडीएम पूर्वी व एसपी ट्रैफिक ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
इसमें लॉ-मार्टीनियर कॉलेज, लॉरेटो, सेंट फ्रांसिस, एसकेडी, आरएलबी, नेशनल डिग्री कॉलेज, नेशनल गर्ल्स कॉलेज के अलावा अन्य स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
इसमें जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों से उनके स्कूल के बाहर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करवाने को कहा।