नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क।
लखनऊ। नेशनल कॉलेज के सामने सोमवार को अचानक सड़क धंस गई। इससे सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। मौके पर अभी सीवर या पानी की लाइन में लीकेज की शिकायत सामने नहीं आई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पूर्व में केबल डालने के लिए की गई रोड कटिंग के बाद सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं हुई। इसी वजह से सड़क धंसी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने बताया कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क।
नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क।