फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रायबरेली में दर्दनाक हादसा, चाय पी रहे 10 लोगों को डंपर ने रौंदा, छह लोगों की मौत

Wed, 11 Jan 2023 07:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के गुरबक्श गंज थाना इलाके में बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया। दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा-बहराइच हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बुधवार सुबह सात बजे सड़क किनारे चाय पी रहे 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर घायल चार लोगाें का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद अनियंत्रित डंपर मौरावां रजबहे में जा गिरा।

विज्ञापन


खगियाखेड़ा गांव निवासी ललई गांव के पास हाईवे किनारे गुमटी रखकर चाय बेचते थे। गुमटी के पास से ही मौरावां रजबहा गुजरी है। सुबह करीब सात बजे ललई के अलावा गांव के ही नौ लोग दुकान पर अलाव तापते हुए चाय पी रहे थे। इसी बीच घने कोहरे को चीरता हुआ एक बेकाबू डंपर सभी को रौंदता हुआ मौरावंा रजबहे में जा समाया। बछरावां से लालगंज जा रहे खाली डंपर (यूपी 77 एन 7473) की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि सड़क के दूसरी ओर चाय पी रहे लोगों को कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला। कुछ लोग तो डंपर के साथ ही उछल कर रजबहे में जा गिरे। सूूचना मिलते ही गुरुबख्शगंज, खीरों, बछरावां समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चाय दुकानदार ललई (65), लल्लू (50), रविंद्र (35), वृंदावन (40), शिवमोहन (40) की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष (35) ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अशोक वाजपेयी (65), राम प्रकाश तिवारी (62), दीपेंद्र (40), श्रवण (36) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डंपर चालक कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी दिनेश पाल को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले जिन लोगों के नाम कृषि योग्य भूमि है, उन मृतक किसानों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी। जिनके नाम कृषि योग्य भूमि नहीं है, उनके भी आश्रितों को अन्य योजना से मदद दिलाई जाएगी। - माला श्रीवास्तव, डीएम

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें