फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का निधन

Sun, 31 Jul 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुन्ना ‌सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ‌सिंह चौहान का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और डेंगू से गंभीर रूप से संक्रमित थे। पीजीआई में आज सुबह 4.40 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले मुन्ना का जन्म 5 सितंबर 1955 को हुआ था।

वह 2012 से रालोद के प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके पहले 2005-06 में सपा सरकार में सिंचाई मंत्री रह चुके थे।

मुन्ना फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले थे। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर हजरतगंज स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें