राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और डेंगू से गंभीर रूप से संक्रमित थे। पीजीआई में आज सुबह 4.40 बजे उनका निधन हो गया।
फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले मुन्ना का जन्म 5 सितंबर 1955 को हुआ था।
वह 2012 से रालोद के प्रदेश अध्यक्ष थे। इसके पहले 2005-06 में सपा सरकार में सिंचाई मंत्री रह चुके थे।
मुन्ना फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले थे। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर हजरतगंज स्थित पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा।