फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं में भी बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा, समय पर जांच जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच के साथ खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना आवश्यक है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू से दूरी, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और स्वस्थ वजन जरूरी है।उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि अपने दिल को अपनी उम्र से पहले बूढ़ा न होने दें। निदेशक प्रो. सीएम सिंह समेत संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें