लखनऊ। आवास विकास परिषद के कर्मचारी संगठन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शुक्रवार को परिषद मुख्यालय में शपथ ग्रहण हुआ। इसमें अध्यक्ष पद की ऋषि तिवारी, महासचिव पद की राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेहान अब्बास जाफरी, उपाध्यक्ष पद पर अपर्णा अरोड़ा और कुसुम रावत, उपमहासचिव पद पर कृष्ण कुमार पाल, संगठन सचिव पद पर शिवेंद्र नारायण त्रिपाठी, प्रचार सचिव पद पर अजीत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर अमित कुमार वर्मा आदि ने शपथ ली। वहीं, शपथ ग्रहण से ठीक पहले संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजमणि मिश्रा के अर्जित अवकाश की चेक जारी न किए जाने को लेकर पदाधिकारियों ने वित्त अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।