फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस लाइन पहुंचे दंगाई, पुलिस टीमों ने पाया काबू

Sun, 25 Feb 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हेलो! रिजर्व पुलिस लाइन में दंगाई पहुंच गए हैं। शनिवार सुबह 8 बजे वायरलेस सेट पर यह मैसेज प्रसारित हुआ। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस बल की 10 टीमें रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पहुंच गईं। योजनाबद्ध ढंग से पुलिस की टुकड़ियों ने दो घंटे में दंगाइयों पर किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण की मॉकड्रिल हुई। इसमें एसपी चक्रेश मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीण रंजन सिंह के साथ कमान संभाली। इस दौरान पुलिस बल को आंसु गैस, पायलट गन, रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन का अभ्यास कराने के साथ फायरिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि किसी भी शांतिभंग करने वालों के विरुद्ध न्यूनतम बल प्रयोग के साथ प्रभावी नियंत्रण किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा नियंत्रण के उपकरण सदैव अपने साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें