फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही विचार करते हैं सही जीवन का निर्माण : बीके शिवानी

विज्ञापन
टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
लखनऊ। सही विचार ही हमारे जीवन का सही निर्माण करते हैं। यदि व्यक्ति अपने विचारों को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखे तो जीवन में शांति, संतुलन और सफलता स्वतः प्राप्त होती है। इसलिए हमें आत्मचिंतन, भावनात्मक संतुलन और करुणा व धैर्य जैसे मूल्यों को अपनाना चाहिए। ये बातें प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और ब्रह्माकुमारीज की प्रेरक मार्गदर्शक बीके शिवानी दीदी ने कही। मौका था टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और संतुलित व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रेरणादायी आयोजन की सराहना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अतिथियों और आध्यात्मिक साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें