फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्याें में 3.39 करोड़ की धांधली , 59 वीडीओ को नोटिस

Wed, 25 Sep 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ष 2014-15 और 2015-16 में जिले में कराए गए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में 59 ग्राम पंचायतों में 3.39 करोड़ की गड़बड़ी मिली है। डीपीआरओ ने तत्कालीन पंचायत सचिवों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। कराए कार्यों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तत्कालीन प्रधानों को भी नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 में कराए गए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट जिला लेखा परीक्षा विभाग ने किया था। वर्ष 2014-15 में 14 ग्राम पंचायतों कोरिहर, खुशरूपुर, कालू जलालपुर, शहरी, खैरहनी पहाडगढ़, बगहा, खैरहनी, मलपुरा, उचौरी, करनपुर, कसरावां, दुदगढ़, असहन जगतपुर, जींगो, बेहटाखुर्द और दोस्तपुर में करीब 34 लाख रुपयेे का गड़बड़झाला पकड़ा गया।

इसके अलावा वर्ष 2015-16 में बंकागढ़, सुदामापुर, रोझइया गोकुलपुर, उमरी, चिचौली, हेवतहा नेवढिय़ा, टिका, राही, रुस्तमपुर, खुरहटी, मोहगवां, सरायदामू, कन्नावां, सलेमपुर, झकरासी दरियापुर, कोरचंदामऊ, बेलाखारा, कनौली, भदोखर, रोखा, लोधवरी समेत 45 गांवों में करीब 3.05 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ ने मंगलवार को संबंधित गांवों के तत्कालीन पंचायत सचिवों को नोटिस दिया है। मालती, सावित्री सिंह, रामपाल, अलका, सत्य प्रकाश तिवारी, राम प्रसाद चौरसिया, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, संबंधु मिश्रा, मो. कयूम, अशोक कुमार सिंह, बीना सिंह, रामकिशोर त्रिवेदी, कौशल कुमार, प्रमोद अवस्थी, चंद्रशेखर, शिव बहादुर यादव राम प्रसाद मौर्या समेत तत्कालीन 59 पंचायत सचिवों से जवाब मांगा गया है।

2015-16 में इन गांवों में सबसे ज्यादा गड़बड़
ब्लॉक ग्राम पंचायत ऑडिट में मिली गड़बड़ी (रुपये में)
डीह मऊ 33,04,078
डीह रोखा 32,10,256
बछरावां सेहंगो पश्विम 26,58,626
बछरावां शेषपुर समोधा 26,07,380
डीह सराय मानिक 17,94,178
बछरावां कुर्री 15,41,200
बछरावां कन्नावां 12,36,776
बछरावां सेहंगो पूरब 10,33,596
डीह बेतौरा 10,06,552

जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद तत्कालीन पंचायत सचिवों को नोटिस देकर अभिलेख मांगे गए हैं। तत्कालीन प्रधानों को भी नोटिस की प्रक्रिया चल रही है। अभिलेख न लाने पर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सौम्यशील सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें