फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किस्त जमा न कर पाने से परेशान ई रिक्शा चालक ने दी जान

Thu, 14 Nov 2024 07:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ई रिक्शा की किस्त न चुका पाने से परेशान चालक ने खुदकुशी कर ली। घटना अलीगंज इलाके की है।
विज्ञापन

बड़ा चांदगंज निवासी ई रिक्शा चालक पंकज राठौर (36) परिवार संग रहते थे। परिजनों के अनुसार 14 अगस्त को पंकज ने कर्ज पर ई रिक्शा खरीदा था। आमदनी कम होने से वह किस्त नहीं चुका पा रहे थे और तनाव में थे। उनके भाई नीरज ने बताया कि भैया दूज पर भाभी माधवी, बेटे गौरव को लेकर मलिहाबाद मायके चली गईं। 10 नवंबर की दोपहर पंकज ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब खाने के लिए बुलाने कमरे पर पहुंचे तो उनको फंदे से लटका देखा। लोगों की मदद से उनको फंदे से उतारा गया तो सांस चल रही थी। ट्राॅमा में बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें