बीबीडी ग्रीन सिटी के सन ब्रिज वन सोसाइटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित बीबीडी ग्रीन सिटी के सन ब्रिज वन सोसाइटी में रविवार को एडहॉक वेलफेयर कमेटी की जीबीएम बैठक हुई। अध्यक्षता केके जोशी ने की। समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मासिक कार्य की समीक्षा की गई। आलोक, शारदा प्रसाद, पंकज सिंह, नीरज सिंह, अनिरुद्ध पटेल सुनील पांडेय, डॉ. अनिल सिंह, राकेश लाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।