फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक

Thu, 18 Jul 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को कर करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारी विशेष रुचि लेकर राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान पता चला कि जून माह में नगर निकाय 37.38 प्रतिशत, वाणिज्य कर जीएसटी 40.33 प्रतिशत, वन 70.97 प्रतिशत व अलौह खनन 70 प्रतिशत की वसूली की गई है, जो लक्ष्य से कम है। इस पर उन्होंने संबंधितों को प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत वसूली कर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जो आरसी जारी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित न रहने पाए। समय से रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्रों को जारी किया जाए। बैठक में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें