फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: देर रात गोमतीनगर में रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को मारी गोली, सिविल अस्पताल में भर्ती

Thu, 12 Sep 2024 05:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि विपुलखंड में रिटायर्ड दरोगा राम सहोदर परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा धनंजय सिंह गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर कार में दोस्त के साथ बैठे रिटायर्ड दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को चार-पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। उसने एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर विकास जायसवाल ने बताया कि विपुलखंड में रिटायर्ड दरोगा राम सहोदर परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा धनंजय सिंह (24) गोमतीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। बुधवार रात 10 बजे वह राहुल के साथ घर के बाहर कार में बैठा था। इस बीच अचानक पहुंचे चार-पांच अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने धनंजय को पीटते हुए गोली मार दी।

गोली धनंजय के दाहिने पैर में लगी। इस बीच धनंजय के साथ मौजूद दोस्त राहुल सिंह शोर मचाते हुए भागा तो आरोपियों ने उसे भी दौड़ा लिया। शोर सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल धनंजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धनंजय ने सिंकू नाम के एक युवक पर हमले का आरोप लगाया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। साथ ही धनंजय के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें