फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा की मौत

Wed, 13 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेवानिवृत्त दरोगा वासुदेव यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। हरिकंशगढ़ी पुलिस चौकी सामने सोमवार रात दस बजे तेज रफ्तार ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त दरोगा वासुदेव यादव (74) की मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:00 बजे पीजीआई के बाबूखेड़ा गांव निवासी वासुदेव यादव बाइक से मोहनलालगंज की ओर जा रहे थे। हरिकंशगढ़ी पुलिस चौकी के सामने ट्रैवलर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को खबर दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैवलर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक व ट्रैवलर को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि वासुदेव के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें