फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त फौजी ने युवक पर चलाई गोली, गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार रात नशे में सेवानिवृत्त फौजी ने कहासुनी के दौरान युवक पर गोली चला दी। फायर मिस होने से युवक बच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक अयोध्या जिले के बीकापुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी अशोक कुमार सिंह (42) सुशांत गोल्फ सिटी स्थित माढ़रमऊ कला में रहता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले तेजा सिंह से विवाद हो गया। तेजा का आरोप है कि अशोक सिंह ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। बुधवार को पुलिस ने अमूल डेयरी के पास से आरोपी सेवानिवृत्त फौजी अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर एक लाइसेंसी पिस्टल, एक अवैध पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें