फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी सहित पांच से 19.59 लाख की चपत

Sun, 03 Sep 2023 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी सहित पांच लोगों के खातों में सेंध लगाते हुए 19.59 लाख की चपत लगा दी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड के विक्रांतखंड निवासी रिटायर पीसीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश नारायण उपाध्याय के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक अनजान कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को डीएम सोनभद्र रहे रामकृष्ण उत्तम बताया और 90 हजार रुपये एक फोन पे पर भेजने का आग्रह किया। बैचमेट होने के चलते भरोसा कर दिए गए खाते में बेटे से रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद जालसाज ने रुपये वापस करने का झांसा दे कई बार में कुल 1.44 लाख रुपये पार कर दिए।
आशियाना के सेक्टर ओ मानसरोवर योजना निवासी सौरभ अधिकारी के मुताबिक, टेलीग्राम एप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया।
जालसाज ने चार गुना तक कमीशन देने का झांसा देकर कई बार में 16 लाख रुपये खाते में जमा करा लिए। इसी तरह घर बैठे कमाने का झांसा देकर चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले अर्पित वर्मा से 97 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा चिनहट के कमता निवासी अविरल प्रताप सिंह का बचत खाता एचडीएफसी और एसबीआई बैंक में है। साइबर जालसाज ने उनके खाते से कई बार में एक लाख रुपये पार कर दिए। गोमतीनगर विस्तार के हेस्टिया अपार्टमेंट निवासी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपार्टमेंट के नीचे वाले फ्लैट में रहने वाला शख्स बनकर अनुरोध किया कि बेटी के खाते में रुपये भेज दीजिए। थोड़ी देर में मैं आपको लौटा दूंगा। ठगी से अंजान पीड़ित ने दिए गए खाते में 24 हजार भेज दिए। शक होने पर पीड़ित नीचे गया तो जालसाजी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें