फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रिटायर्ड इंजीनियर को नग्न कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये

Sat, 13 Aug 2022 03:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रेलवे के दोहरीकरण के ठेके में काम न मिलने पर दबंग ठेकेदारों ने एक रिटायर इंजीनियर को बंधक बनाकर पीटा और उसे नंगा कर उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर को दबंग ठेकेदार ने अपने दो साथियों के साथ रात भर बंधक बनाकर पीटा, फिर नग्न कर वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अभिषेक गौड़, उसके चचेेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी रामपाल सिंह रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। रामपाल ने पुलिस को बताया कि वह विभूतिखंड के वास्तुखंड में किराये पर रहते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद निजी कंपनी आर एंड सी इंफ्रा इंजीपर प्रा.लि. से जुड़े हैं। इन दिनों अयोध्या के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण में तकनीकी पर्यवेक्षण का काम देख रहे हैं। कानपुर में काम करने के दौरान वह बिठूर निवासी ठेकेदार अभिषेक गौड़ के संपर्क में आए और अभिषेक को उनके जरिये कई काम मिले। एक सप्ताह पहले काम के सिलसिले में अभिषेक उनके वास्तुखंड स्थित आवास पर आया और दो दिनों तक रुककर चला गया।

चचेेरे भाई और दोस्त के साथ पहुंचा आरोपी
आरोप है कि आठ अगस्त की रात को अभिषेक फिर घर आया। उसके साथ चचेरा भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और दोस्त असलम भी था। इन्होंने कुछ देर बातचीत की, फिर दूसरे कमरे में ले जाकर बेड पर गिराकर तार से हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने पर बेडशीट फाड़कर मुंह बांध दिया। फिर नौ हजार रुपये, 30 हजार की घड़ी और चार डेबिट कार्ड लूट लिए। जान की धमकी देकर डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया। अभिषेक ने बाहर जाकर एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश की, फिर वापस आकर गूगल पे और फोन पे से रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इस पर इंजीनियर ने कहा कि उसे इस तरह से भुगतान करना नहीं आता है।
विज्ञापन


घर में पी दारू, वीडियो बना मांगे 10 लाख
आरोप है कि पैसे ट्रांसफर न होने पर तीनों ने कमरे में शराब पी। इस दौरान इंजीनियर को नग्न कर वीडियो बनाया और 10 लाख रुपये मांगे। पैसा न देने पर किसी लड़की के साथ वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी। रातभर पीटने के बाद सुबह चार बजे इंजीनियर को घर में बंद कर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने किसी तरह बेटे से संपर्क किया। बेटे ने अपने परिचित जलज तिवारी को घर भेजा। बुधवार को पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी।

सात दिन पहले बनाई थी लूट की योजना
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक रामपाल की अभिषेक से पुरानी जान पहचान थी। उन्होंने कानपुर में बिठूर का अंडरपास बनवाया था। अभिषेक पिछले हफ्ते उनसे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का ठेका मांग रहा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई। दो दिनों तक रहकर रामपाल के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल की। इसके बाद अपने चचेरे भाई व दोस्त के साथ आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो चार लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने इसमें तीन आरोपियों को अभिषेक गौड़, अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है। वहीं, असलम की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें