फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों ने याद किए बीते लम्हे

Sun, 26 Oct 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सैन्य अफसरों ने याद किए बीते लम्हे
विज्ञापन
लखनऊ। सेवानिवृत्त आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के गैर तकनीकी अफसरों ने सेवा से जुड़ी पुरानी यादें ताजा की। कुछ अपनी कही तो कुछ दूसरों की सुनी। मौका था शनिवार को छावनी स्थित एएमसी में वार्षिक मिलन समारोह का। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एएमसी युद्ध स्मारक पर जांबाजों को श्रद्घांजलि दी गई। बैंड प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। एएमसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत की। वर्ष 1949 में गठित एएमसी (गैर-तकनीकी) कैडर 76 वर्ष का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें