लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को सम सेमेस्टर परीक्षाओं के क्रम में तीन कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने पत्र जारी करके परिणाम जारी होने की सूचना दी। जिन कोर्स के परिणाम जारी हुए उसमें आचार्य दूसरे सेमेस्टर, शास्त्री चौथे सेमेस्टर और बीकॉम एनईपी चौथे सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं।