फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेस्टोरेंट कर्मी ने की आत्महत्या

Thu, 08 Jan 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित विकल्प खंड-2 में बुधवार सुबह रेस्टोरेंट कर्मी शिवम सिंह (27) निवासी दुलार नगर, चमन भरवा, हरदोई ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

साथी अर्जुन यादव के मुताबिक रात करीब एक बजे तक शिवम साथ में मोबाइल चला रहा था। उसके बाद दोनों सो गए। सुबह करीब सात बजे बाथरूम के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। बाथरूम में शिवम का शव एक्जाॅस्ट फैन से बेड शीट के सहारे फंदे से लटका मिला। वह दीपावली से बर्धिया रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और वहीं साथियों के साथ रहता था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें