फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो का निरीक्षण किया। इसमें चिकित्सक समेत सात कर्मी अनुपस्थित मिले, इनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सुबह 10.21 बजे सीएचसी पहुंचे सीएमओ को बाल रोग चिकित्सक डॉ. योगेंद्र सिंह, एलटी उपेंद यादव, ब्लाक एकाउंट मैनेजर सुनील कुमार, आरोग्य मित्र अभय कुमार मिश्र, एएनएम कुशलेश, बीईओ सुमन मिश्र, डीईओ ज्योति सिंह अनुपस्थित मिली। इनसे तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिली। इमरजेंसी कक्ष में रखे उपकरण, इमरजेंसी ट्रे, औषधि सहित वार्डों में धूल जमी थी। खिड़की पर सीरिंज रखी हुई थी। बायो मेकिडल का निस्तारण सही नहीं मिला। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें