लखनऊ। कल्पम फाउंडेशन की ओर से नैपियर रोड कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवरात्र पर महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें मंदिर की संरक्षिका स्नेहा शुक्ला, मिथिलेश द्विवेदी, रजनी शर्मा, छाया सिंह, नंदिनी सिंह, अर्चना साहू व संतोष तेवतिया आदि को सम्मानित किया गया। वहीं, 11 कन्याओं का पूजन भी किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता सिंह, सचिव आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता और रेनू सिंह आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)