ग्राम समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया।
लखनऊ। आपका विधायक आपके द्वार अभियान का 141वां शिविर रविवार को सरोजनीनगर के ग्रामसभा जहानाबाद गांव में हुआ। स्थानीय समस्याओं से जुड़ी 30 शिकायतें और सुझाव आए। इनका संज्ञान लिया गया। सन आई हॉस्पिटल के सहयोग से लगे शिविर में 35 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, 60 का नेत्र परीक्षण व 50 जरूरतमंदों को चश्मे दिए गए। दो ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। गांव की शान पहल के तहत चार बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों रोली (74%), निधि गौतम (73%), मोहित (72%), और अंजलि (71%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र दिया गया। जहानाबाद में 90वां गर्ल्स यूथ क्लब और 153वां व 154वां बॉयज यूथ क्लब बनाया गया। इन क्लबों को कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट किटें दी गईं। ग्राम समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, सभासद बृजेश कुमार, सेक्टर संयोजक शिव सागर सिंह, बूथ अध्यक्ष शिव प्यारी रावत, मंडल मंत्री बीना श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ग्रामीणों को ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह अभियान डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा दृष्टिकोण को जीवंत करता है।