फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच लाख सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लिया संकल्प

Sat, 17 Jan 2026 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउ
विज्ञापन
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में हिंदू महासम्मेलन हुआ। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शामिल हुए। कार्यक्रम में तोगड़िया ने हिंदुओं को जागरूक होने और देश में पांच लाख सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र खोलने की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा ट्रेनिंग, हिंदू हेल्प लाइन हिंदुओं को एकजुट होने के लिए भी कहा। सभी कार्यकर्ताओं ने हर नगर व गली में हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का संकल्प लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांत संगठन महामंत्री वेद प्रकाश, अवध प्रांत अध्यक्ष आशीष अवस्थी और हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री मान गौरव द्विवेदी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउ

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें