फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए आरक्षण में अनुसूचित वर्ग की महिला को भी मिला अवसर

Thu, 30 Mar 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शासन ने प्रस्तावित आरक्षण सूची बृहस्पतिवार की शाम जारी कर दी। पहली बार जिले की एक नगर पंचायत अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। जिले के दस निकायों में से पांच निकायों के अध्यक्ष पदों को अनारक्षित किया है, पहले सात निकायों के अध्यक्ष पद अनारक्षित थे। वहीं पहले दो निकायों के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, इस बार एक अनारक्षित महिला, एक अनुसूचित जाति महिला व एक पिछडे़ वर्ग की महिला के लिए निकायों के अध्यक्ष पद आरक्षित हुए हैं। जिले में तीन नगर पालिकाओं में गोंडा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। साल 2017 में ये सामान्य सीट थी और बीते दिनों तय हुए आरक्षण में अनारक्षित हुआ था, अब यह सीट महिला हो गई है। करनैलगंज नगर पालिका अब महिला से सामान्य सीट की गई है। ये सीट साल 2017 में भी महिला के लिए आरक्षित थी। इसी तरह नगर पालिका नवाबगंज पहले महिला के लिए आरक्षित हुई थी।
विज्ञापन


अब यह सीट फिर अनारक्षित हो गई है। ये पहले साल 2017 में सामान्य सीट थी। पिछली बार नवगठित बेलसर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था, इस बार पिछड़े वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं हैं।
बेलसर को ही अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जिले में पहली बार अनुसूचित महिला के लिए कोई सीट आरक्षित हुई है। पिछड़े वर्ग महिला के लिए खरगूपुर नगर पंचायत आरक्षित हुई है। नवगठित तरबगंज नगर पंचायत की सीट महिला के लिए फिर बरकरार रही। मनकापुर, कटराबाजार, धानेपुर, परसपुर पहले भी अनारक्षित थी और फिर अनारक्षित ही है। फिलहाल नए आरक्षण से कई सीटों पर फेरबदल हो गए हैं, अब दावेदार नए सिरे जोर आजमाइश में जुटेंगे।
विज्ञापन

-
नगर पालिका चेयरमैन के आरक्षण की स्थिति
-
नगर पालिका - 2017 में आरक्षण - पूर्व में तय आरक्षण- अब तय
-
नगर पालिका परिषद गोंडा - अनारक्षित - अनारक्षित - महिला
नगर पालिका परिषद करनैलगंज - महिला - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - अनारक्षित - महिला - अनारक्षित
नगर पंचायत कटरा बाजार - पिछड़ा वर्ग - अनारक्षित - अनारक्षित
नगर पंचायत खरगूपुर - पिछड़ा वर्ग- अनारक्षित- पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत मनकापुर- पिछड़ा वर्ग - अनारक्षित - अनारक्षित
नगर पंचायत परसपुर - महिला - अनारक्षित - अनारक्षित नगर पंचायत धानेपुर - नवगठित - अनारक्षित - अनारक्षित नगर पंचायत तरबगंज- नवगठित - महिला - महिला
नगर पंचायत बेलसर - नवगठित - पिछड़ा वर्ग - अनुसूचित जाति महिला
सूची चस्पा करने के निर्देश
- निकायों के आरक्षण की सूची जारी हो गई है। सभी निकायों के सूचना पट पर सूची को चस्पा कराने का निर्देश दिया है। शासन के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अर्पित गुप्त, नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी (निकाय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें