फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुलाब का फूल थमा नियमों का पालन करने का किया अनुरोध

Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यातायात माह के तहत बाइक चालक को गुलाब का फूल देकर जागरूक करती ट्रैफिक पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने नया तरीका अपनाया। बाइक सवार लोगों को माला पहनाया, गुलाब का फूल थमाया और उनसे नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने सिविल लाइंस चौराहे पर बाइक सवार लोगों को रोका। किसी को गुलाब का फूल दिया तो किसी को माला पहनाई। सभी से अनुरोध किया कि जिंदगी अनमोल है, इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। यातायात नियमों का पालन करके हादसे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें