फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7839861034 पर दें संगठित अपराध की सूचना

विज्ञापन
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य संगठित अपराध रोकने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7839861034 जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सकता है। उसका नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया कि हेल्पलाइन ऑर्गेनाइज्ड क्राइम 24 घंटे क्राइम ब्रांच की निगरानी में काम करेगी। नागरिक अपने क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों विशेष रूप से मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी और अन्य संगठित अपराधों से संबंधित सूचनाएं इस हेल्पलाइन पर दे सकते हैं। नई हेल्पलाइन के साथ-साथ क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ ने विभिन्न प्रकार के संगठित अपराधों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नया एक्स हैंडल Crime_branchlko भी शुरू किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से समय-समय पर मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल/मैसेज, डिजिटल ठगी आदि से संबंधित सावधानियां, बचाव के उपाय एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे। नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने तथा समय रहते सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एडीसीपी ने बताया कि महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के आगे आएं और इस हेल्पलाइन का उपयोग करते आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें