फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराया वसूल जेब में रखा, दो परिचालकों की संविदा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम में संविदा चालक-परिचालक राजस्व का बट्टा लगाने में जुटे हैं। एक परिचालक ने तो कम दूरी का टिकट देकर ज्यादा दूरी का किराया लेकर 23 यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। जांच में मनमानी पकड़ में आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने दो परिचालकों की संविदा को निरस्त करके उन्हें हटा दिया है। साथ ही एक अन्य परिचालक को हटाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि रायबरेली डिपो की एक बस की चेकिंग की गई तो बस में पांच यात्री बिना टिकट मिले। इसके अलावा 23 टिकटों को चेक किया गया तो पता चला कि टिकट कम दूरी का बनाया गया है, लेकिन यात्रियों से ज्यादा दूरी का पूरा किराया वसूला गया है। मामले में परिचालक देवेंद्र पांडेय की मनमानी की पुष्टि होने के बाद उसकी संविदा को निरस्त करके उसे काम से हटा दिया गया है। एक अन्य बस में भी परिचालक शिवाकांत मिश्रा आठ यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराते पकड़े गए। जांच के बाद शिवाकांत की भी संविदा को निरस्त कर दिया गया। सात बेटिकट यात्री मिलने पर परिचालक अशोक गिरी की संविदा को निरस्त करने के लिए जांच शुरू करा दी गई है।

अधिक डीजल खर्च करने में तीन चालक ड्यूटी से बाहर
रोडवेज की बसों में तय मानक से बहुत अधिक डीजल खर्च करने वाले चार चालकों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि स्थायी चालक सरनाम सिंह, संविदा चालक दीपू सिंह, मो. यासीन को ड्यूटी से हटा दिया गया है। चालकों ने बसों में अधिक डीजल खर्च किया है।
विज्ञापन


न आए कोई शिकायत
रायबरेली डिपो पर शुक्रवार की सुबह एआरएम एमएल केसरवानी ने चालकों-परिचालकों की काउंसिलिंग की। उन्होंने कहा कि रास्ते में यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएं। यातायात नियमों का पालन करके बसों का संचालक करें, जिससे हादसों को रोका जा सके। जहां भी यात्री हाथ दें, वहां बस को रोककर यात्रियों को बैठाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाएं। कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें