लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल के सामने की सड़क से नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कब्जे हटाए। इस दौरान विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस और पीएसी की मौजूदगी से कार्रवाई बाधित नहीं हो सकी। नगर निगम की ओर से कहा गया कि लोकबंधु चौराहे का एलडीए सौंदर्यीकरण करेगा, इसलिए कब्जे हटाए गए हैं।