निरीक्षण करतीं कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब।
लखनऊ। बसंतकुंज योजना सेक्टर ए में अतिक्रमण की शिकायतों पर शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एलडीए के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पर भूमाफिया गिट्टी, मौरंग डालकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसे तत्काल हटाया जाए। यहां लखनऊ विकास प्राधिकरण के आवंटियों को बसाया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि पुलिस और एलडीए की संयुक्त टीम बनाकर उक्त भूमि अपने स्वामित्व में लें। उपद्रव करने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करें। इस दौरान बताया गया कि 85,713 वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जा हटना है। अधिकतर ने मुआवजा भी ले लिया है।