इंदिरानगर सेक्टर-8 में शुक्रवार को इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-8 में शुक्रवार को इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। देश के प्रति उनके योगदानों को याद कर नमन किया। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यवाहक अध्यक्ष पीके जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कैलाश जैन, अच्छे लाल वर्मा, सविता शुक्ला, आरके उमराव, आलोक सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।