स्थापना दिवस पर हुआ धार्मिक कार्यक्रम
लखनऊ। छोटी काशी के नाम से विख्यात चौक के रानी कटरा स्थित क्षमापति श्री गणेश जी मंदिर का 92वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री गणेशजी परिवार संस्था की ओर आयोजित चार दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं वसंतोत्सव में भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। रविवार को हवन-पूजन कर सुख और शांति की कामना की गई। भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई। इसी के साथ रामचरित पाठ का समापन हुआ। संस्था के अध्यक्ष एएन बाजपेयी ने बताया कि उत्सव का समापन 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा। विधायक अरमान खान सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही विशेष कार्यक्रम होंगे। आचार्य पं. इंदीवर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामजी दीक्षित, सचिव अंकित दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।