लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए अच्छी खबर है। लॉकडाउन की वजह से अगर वे थीसिस जमा नहीं कर पाये हैं तो उन्हें छह महीने तक की राहत मिल सकती है। लविवि कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यूजीसी ने पीएचडी विद्यार्थियों को थीसिस जमा करने की अवधि में छह महीने तक की छूट देने का निर्देश दिया है। लविवि ऐसे शोधार्थियों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। ऐसे विद्यार्थियों को अपना लिखित आवेदन जमा करना होगा।