विराट श्री कृष्ण चालीसा का विमोचन
लखनऊ। साहित्यकार विजय प्रकाश मिश्रा की पुस्तक विराट श्री कृष्ण चालीसा का विमोचन गोमती नगर स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्रो. (डॉ.) दिव्या चौधरी और लोकसभा सांसद डॉ. एसपी सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व जीवन प्रबंधन, नेतृत्व और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है। लेखक विजय प्रकाश मिश्रा ने पुस्तक की रचना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रो. अमिता कनौजिया, प्रो. राजकुमार सिंह, निवेदिता शुक्ल तिवारी, नेहा सिंह, गरिमा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।